स्वतंत्र बोल
धमतरी, 17मई 2025:कहते हैं मौत कभी बताकर नहीं आती — और कभी-कभी उसका तरीका इतना अकल्पनीय होता है कि हर कोई हैरान रह जाए। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बिजली गिरने से युवक का मोबाइल फोन फट गया, और उसी के झटके से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
काम देखते वक्त हुआ हादसा
घटना भटगांव की है, जहां स्थानीय निवासी रोहित सिन्हा रोज़मर्रा के काम से लौटकर रात में अपने घर के पीछे बन रही बाड़ी (बगीचा/खेत) में टाइल्स के काम को देखने गया था। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जो सीधे उसके पास आकर गिरी। बिजली के प्रभाव से रोहित के हाथ में मौजूद मोबाइल फोन फट गया, और वह वहीं जमीन पर गिर पड़ा।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
परिजन पहुंचे, लेकिन देर हो चुकी थी
बिजली गिरने की तेज आवाज़ सुनकर परिजन और आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने एम्बुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव में मातम का माहौल
इस घटना के बाद रोहित के परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार, रोहित मिलनसार और मेहनती युवक था। उसकी इस तरह अचानक और असामान्य मौत ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।
