Crime : नहर में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच

Crime: There was a stir after a young man's body was found in the canal, police is investigating

स्वतंत्र बोल
गरियाबंद 27 अप्रैल 2025.
 जिले के कुमहरमरा गांव में रविवार सुबह युवक की लाश नहर में तैरते मिली. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सुबह के समय ग्रामीणों की नजर नहर में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौक पर पहुंचकर जांच शुरू में जुट गई. घटना के संबंध में गांव के लोगों से पूछताछ जारी है.

जानकारी के अनुसार, ग्राम कुमहरमरा के स्कूल के समीप नहर में रविवार को शव मिला. शव मृतक की पहचान अतरमरा गांव के कुलेश्वर यादव के रूप में हुई है. पाण्डुका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल यह मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का, इसकी जांच में पुलिस जुटी है.