गांव-गांव पहुंचेंगे साय के मंत्री और बीजेपी सांसद, सुनेंगे जनता की समस्या

गांव-गांव पहुंचेंगे साय के मंत्री और बीजेपी सांसद, सुनेंगे जनता की समस्या

स्वतंत्र बोल
रायपुर 09 अप्रैल 2025 
:
भाजपा की संगठन बैठक के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सुशासन तिहार प्रदेश में प्रारंभ हुआ है. 15 महीनों की सरकार है. पीएम मोदी के वादों को छत्तीसगढ़ की जनता के लिए पूरा करने प्रयास किए हैं. चाहे प्रधानमंत्री आवास की बात हो, धान खरीदने की बात हो या फिर महतारी वंदन योजना हो. सुशासन देंगे, भ्रष्टाचार के मामले जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हैं.

ad

वहीं गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन के संबंध में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस अधिवेशन करते रहती है. उनकी करनी और कथनी में बहुत फर्क होता है. पार्टी आज देश की जनता का विश्वास खो चुकी है. चाहे कुछ भी करले जनता का विश्वास खो चुके हैं. सिर्फ ब्राह्मण ही नहीं, पूरे देश की जनता उनसे दूर हो रही है. वहीं वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर विष्णु देव साय ने कहा कि इसके लागू होने से समय और खर्च की बचत होगी. चुनाव चलते रहते हैं, आचार संहिता लगी रहती है. कई काम प्रभावित होते हैं, इसलिए प्रधानमंत्री का प्रयास है. इसके लिए पूरे देश में वन नेशन वन इलेक्शन लागू हो.

youtube

उन्होंने कहा कि इस दिशा में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अध्यक्षता में कमेटी बनी है. हमने भी अभी छोटा सा प्रयास नगरी निकाय और पंचायत चुनाव के साथ कराकर उस दिशा में कदम रख चुके हैं.