मुजगहन बाईपास ब्रिज के पास लोगों को चाकू दिखाकर डराया, दो बदमाश गिरफ्तार

स्वतंत्र बोल
धमतरी 25 मार्च 2025.
 मुजगहन बाईपास ब्रिज के पास लोगों को चाकू दिखाकर डराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार हुए है। जानकारी के मुताबिक अर्जुनी पुलिस पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था तभी मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ की मुजगहन बाई पास ब्रिज के पास दो व्यक्तियों द्वारा अपने-अपने हाथ में धारदार चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं की सूचना पर तत्काल अर्जुनी पुलिस टीम मुखबिर के बताये मुजगहन बाई पास ब्रिज के पास पहुंचकर देखे मुखबिर के बताये हुलिये के दो व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार चाकू को अपने-अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहे थे जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था।

ad