स्वतंत्र बोल
रायपुर 25 मार्च 2025. लखनऊ सुपर जायन्ट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल मैच में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते 2 सटोरिया गिरफ्तार हो गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा स्थित महादेवा तालाब के पास 02 व्यक्ति मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे है।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मयंक वर्मा एवं रवि देवांगन निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर दोनों के द्वारा अपने मोबाईल फोन में लखनऊ सुपर जायन्ट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के आई.पी.एल. मैच में व्हॉट्सएप मैसेज के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।


