PM मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट संभालने का मौका! महिलाओं को करना होगा बस ये काम
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली , 04मार्च 2025: 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश की चुनिंदा महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह महिला दिवस के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक दिन के लिए महिलाओं को सौंप देंगे।पीएम की इस घोषणा के बाद समाज में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाली महिलाओं ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है और अपने-अपने जीवन की कहानियों के बारे में बता रही हैं।
‘बहुत ही प्रेरणादायक जीवन यात्राएं साझा होते देख रहा हूं’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक X पोस्ट में कहा कि नमो ऐप ओपन फोरम पर अनेक जीवन यात्राओं को साझा किया जाना प्रेरणा देने वाला है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुछ चुनिंदा महिलाओं को एक दिन के लिए उनके डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘मैं नमो ऐप ओपन फोरम पर बहुत ही प्रेरणादायक जीवन यात्राएं साझा होते देख रहा हूं, जिसमें से कुछ महिलाओं को 8 मार्च को महिला दिवस पर मेरे डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालने के लिए चुना जाएगा। मैं ऐसी और भी जीवन यात्राएं साझा करने का अनुरोध करता हूं।’
2020 में भी 7 महिलाओं ने संभाले थे पीएम के अकाउंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी और भी प्रेरणादायी जीवन यात्राओं को साझा करने का आग्रह किया। बता दें कि पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड में इसे लेकर खासतौर पर ऐलान किया था। वह दुनिया में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं। इससे पहले 2020 में भी पीएम मोदी ने इसी तरह 7 प्रेरणादायक महिलाओं को अपने अकाउंट्स सौंपे थे। हालांकि इस बार पीएम मोदी की अपील पर पूरे देश की महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और वे अपनी कहानियां NaMo ऐप पर शेयर कर रही हैं।Holi 2025: कैसे पड़ा रंगों के त्योहार का नाम ‘होली’, नहीं जानते होंगे ये अनोखी कहानी
I’ve been seeing very inspiring life journeys being shared on the NaMo App Open Forum, from which a few women will be selected for a social media takeover of my digital social media accounts on 8th March, which is Women’s Day. I urge more such life journeys to be shared.…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2025
