स्वतंत्र बोल
दिल्ली 17 फरवरी 2025.दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख समय और जगह तय हो गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद के साथ 20 फरवरी को शपथ लेंगे। कार्यक्रम रामलीला मैदान में आयोजित होने की संभावना है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
पार्टी सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी शाम साढ़े चार बजे आयोजित हो सकता है। इसके भाजपा शासिज कई राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के टॉप नेता शामिल हो सकते हैं। इसी के साथ विधायक दल की बैठक को लेकर भी जानकारी दी गई है। यह बैठक आज आयोजित होने वाली थी जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री पर पर मुहर लग सकती थी। लेकिन अब यह बैठक बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
शपथ वाली जगह का केजरीवाल से क्या कनेक्शन
दिल्ली में भाजपा ने शपथ ग्रहण के लिए जिस जगह को चुना है उसका पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी बड़ा कनेक्शन है। रामलीला ही वह जगह है जहां अरविंद केजरीवाल ने अनशन कर दिल्ली की सियासत में कदम रखा था। इसी जगह से वह आंदोलनकारी से नेता बने और अब इसी जगह से भाजपा 26 साल बाद फिर सत्ता की थामेगी।
पहले आंदोलन, फिर पार्टी का ऐलान और सीएम पद की शपथ
साल 2011 में जब अन्ना हजारे ने जन लोकपाल बिल को लेकर प्रदर्शन शुरू किया तो धीरे-धीरे यह आंदोलन में बदल गया और उनके साथ कई लोग जुड़ गए जिनमें अरविंद केजरीवाल भी एक थे। इस आंदोलन के लिए रामलीला मैदान को ही चुना गया। बाद में इसी रामलीला मैदान से अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में एंट्री की। आंदोलन खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी का ऐलान कर दिया। इसके बाद साल 2013 में चुनाव हुए और केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 28 सीटों पर जीत कर कांग्रेस के साथ सरकार बनाई।
13 फरवरी को शादी, वैलेंटाइन-डे पर दुल्हन हुई फरार… परेशान दूल्हे ने डॉयल 112 पर कॉल कर मांगी मदद
