अंत्योदय का संकल्प हमें समाज के हर वर्ग के उत्थान की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय

अंत्योदय का संकल्प हमें समाज के हर वर्ग के उत्थान की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय

स्वतंत्र बोल
रायपुर 11 फरवरी 2025. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और त्याग की अद्वितीय मिसाल है।