रंग दे बसंती – आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ का ये गाना आपके गणतंत्र दिवस के जश्न के लिए एकदम परफेक्ट है. इसके बोल और संगीत आपके दिल में भी देशभक्ति का जोश भर देंगे.
संदेशे आते हैं – सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का गाना “संदेशे आते हैं” हर भारतीय का पसंदीदा देशभक्ति गाना है. जिसे फौजियों की जिंदगी पर फिल्माया गया है. इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा था. जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इसके बिना 26 जनवरी का जश्न अधूरा है.Republic Day 2025
ऐ वतन – आलिया भट्ट और विक्की कौशल की ‘राजी’ का ये गाना भी देशभक्ति से भरा हुआ है. इस गाने को यूट्यूब पर करीब 153 मिलियन व्यूज मिले है.
तेरी मिट्टी – अक्षय कुमार स्टारर ‘केसरी’ का गाना ‘तेरी मिट्टी’ भी वीरों के बलिदान की गाथा है. जिसे फेमस सिंगर बी प्राक ने अपनी आवाज दी है. इस गाने को को यूट्यूब पर 369 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
ऐसा देश है मेरा – शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की ‘वीर-ज़ारा’ को लोगों ने खूब पसंद किया था. वहीं फिल्म का गाना ‘ऐसा देश है मेरा’ आज भी हर लोगों की जुबां पर रहता है. इस गाने को लता मंगेशकर, प्रीता मजूमदार, गुरदास मान, उदित नारायण जैसे बेहतरीन सिंगर्स ने गाया है.Republic Day 2025
बंधक जमीन को बेचा: कर्ज चुकाने के बहाने बिना अनुमति बंधक जमीन को बेचा, उधर करोडो की जमीन का सौदा 11 लाख में.. विवादों में ग्राम सेवा समिति