मलकानगिरी में फिर मारे गए 2 कट्टर माओवादी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

मलकानगिरी

स्वतंत्र बोल
मलकानगिरी 30 जनवरी 2025
.
मलकानगिरी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में फिर दो कट्टर माओवादी मारे गए। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में ओडिशा-झारखंड सीमा क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत दो माओवादी मारे गए।मारे गए माओवादियों की पहचान माओवादी संगठन के जोनल कमेटी सदस्य बिनय गंजू और एरिया कमेटी सदस्य हेमंती माजियान के रूप में हुई है।इसके अलावा मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। 2 इन-सास राइफल, 313 राउंड गोला-बारूद, 9 इन-सास मैगजीन, 5 वॉकी-टॉकी, 28 डेटोनेटर, मोबाइल, पेन ड्राइव, नक्सली कपड़े बरामद किए गए।

ad