Video : नशे में धुत कार सवार ने बुजुर्ग, बच्चे और मवेशी को मारी टक्कर, फिर कार में लगी आग…

स्वतंत्र बोल
बिलासपुर 12 जून 2025:
 
शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमतराई इलाके में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। नशे में धुत एक कार सवार ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे चल रहे एक बुजुर्ग, एक बच्चे और एक मवेशी को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए।

वहीं हादसे के बाद कार में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला और उसकी जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद लोगों ने चालक को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

देखें वीडियो –