Union Budget 2025: किसानों के लिए स्पेशल पैकेज, यूरिया प्लांट खोलने का ऐलान, पढ़ें बजट भाषण की बड़ी बातें

Union Budget 2025: किसानों के लिए स्पेशल पैकेज, यूरिया प्लांट खोलने का ऐलान, पढ़ें बजट भाषण की बड़ी बातें

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 01 फरवरी 2025:
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट 2025 (Budget 2025) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पेश कर रही है। वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण का यह लगातार आठवां बजट है।लोकसभा में अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया। उन्होंने किसानों के लिए स्पेशल पैकेज का ऐलान किया।

बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा, “हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है। पिछले 10 वर्षों के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। इस अवधि में भारत की क्षमता और संभावनाओं पर विश्वास और बढ़ा है। हम अगले 5 वर्षों को सबका विकास को साकार करने और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास को प्रोत्साहित करने के एक अनूठे अवसर के रूप में देखते हैं।”

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “इस बजट में प्रस्तावित विकास उपाय 10 व्यापक क्षेत्रों में हैं, जिनमें गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।”

Union Budget 2025:बिहार के मखाना किसानों को स्पेशल पैकेज

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन को बेहतर बनाने के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी। इस कार्य में लगे लोगों को FPO के रूप में संगठित किया जाएगा।”