स्वतंत्र बोल
राजनांदगांव 23 अप्रैल 2025: राजनांदगांव रेंज के तीसरे पुलिस महानिरीक्षक के रूप में आईपीएस अभिषेक शांडिल्य ने आज पदभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर सलामी दी गई। तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग और पुलिस अधीक्षक केसीजी त्रिलोक बंसल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी शांडिल्य की नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन के 20 अप्रैल के आदेश से हुई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में रायपुर से की। इसके बाद दंतेवाड़ा, गरियाबंद, रायगढ़, दुर्ग, सुकमा और बलौदाबाजार में कई पदों पर सेवाएं दीं। 2016-17 में वे सहायक पुलिस महानिरीक्षक, लेखा-कल्याण के पद पर रहे। 2017-18 में राज्यपाल के परिसहाय के रूप में कार्य किया। 2018 से 2024 तक सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर रहे।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जहां 2021 में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली। पदभार ग्रहण करने के बाद शांडिल्य ने पुलिस अधीक्षक और राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था और अपराधों की स्थिति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले वे कानून व्यवस्था, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में कार्यरत थे। इस अवसर पर तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आँप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता वागवानी, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर, प्रक्षिशु आईपीएस थाना प्रभारी लालबाग ईशू अग्रवाल उपस्थित थे।
