स्वतंत्र बोल
रायपुर 05 सितंबर 2025. आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक श्री शांताराम सराफ का निधन 05 सितंबर को राजधानी के निजी अस्पताल में हो गया . वे बीते तीन महीनो से अस्वस्थ्य थे, जिसका ईलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। शांताराम सराफ जी का पूरा जीवन आरएसएस को समर्पित रहा। मुंगेली जिला के हरिहर मदकू क्षेत्र में भगवान् गणेश मंदिर बनाने और पुराउत्खनन में उनका विशेष सहयोग रहा। जानकारी अनुसार आरएसएस कार्यालय जागृति मंडल में सुबह 6 बजे से दस बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा।


