PHOTOS बिहार चुनाव जीतकर पहली बार राजधानी पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का जोरदार स्वागत..

 स्वतंत्र बोल
रायपुर 28 दिसंबर 2025.
छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश (संगठन) प्रभारी और बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। बिहार चुनाव में जीत के बाद नितिन नबीन पहली बार राजधानी पहुंचे तो एयरपोर्ट और बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जोरदार स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री साय ने नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष/ विधायक किरण देव एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह उपस्थित थे।

error: Content is protected !!