स्वतंत्र बोल
बीजापुर 14 मई 2025: छ्त्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के कर्रेगुट्टा के पहाड़ पर 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में फोर्स ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 17 महिला नक्सली और 14 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सभी नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर कर ली गई है। ऑपरेशन से सारे जवान लौट आए हैं।
छत्तीसगढ़ नक्सल ADG विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि टेक्निकल फील्ड इनपुट कलेक्ट कर एक टीम का गठन किया गया था। इनपुट मिलने के बाद 24 घंटे एनालिसिस किया गया। इसके बाद ऑपरेशन लॉन्च किया गया। पहाड़ी पर चढ़ने, उतरने , रास्ते पर लगाई गई IED को डिफ्यूज किया गया।


