नवा रायपुर में National Institute of Fashion Technology की होगी स्थापना

नवा रायपुर में National Institute of Fashion Technology की होगी स्थापना

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश का 24वां और साय सरकार का दूसरा बजट पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी लाल ब्रीफकेस लेकर विधानसभा पहुंचे और बजट पेश किया। राज्य की युवा शक्ति के प्रासंगिक कौशल विकास के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना हेतु बजट में प्रावधान किया गया है। युवाओं को सपनों को पंख देने के लिये नवा रायपुर अटल नगर में ₹50 करोड़ की लागत से National Institute of Fashion Technology (NIFT) की स्थापना होगी।