स्वतंत्र बोल
रायपुर 19 फरवरी 2026. छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पक्षी विहार क्षेत्र गिधवा टैंक में एक खास प्रवासी जलपक्षी मल्लार्ड बत्तख ने दस्तक दी। मल्लार्ड देखने में बहुत सुन्दर सुंदर और आकर्षक जलपक्षी है, जो पहली बार गिधवा पक्षी विहार आया पहुंचा है। यहां के उपलब्ध सुरक्षित आवास, भरपूर जल और प्राकृतिक भोजन से अनुकूल माहौल मिला और धीरे-धीरे स्थानीय और प्रवासी पक्षियों के साथ घुल-मिल कर क्षेत्र का हिस्सा बन गई।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
गिधवा टैंक अपनी समृद्ध जैव-विविधता और पक्षी प्रेमियों के लिए विशेष पहचान रखता है। मल्लार्ड के आगमन से यह क्षेत्र और भी आकर्षण का केंद्र बन गया है। पक्षी प्रेमी और प्रकृति पर्यवेक्षक इस दुर्लभ अतिथि को देखने और उसके व्यवहार का अध्ययन करने के लिए उत्साहित हैं। राज्य में जलाशयों के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो रहे हैं। सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिलने पर प्रवासी पक्षी यहां रुकना पसंद कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभागों द्वारा निरंतर संरक्षण कार्य, जनजागरूकता और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के कारण गिधवा टैंक आज प्रवासी पक्षियों के लिए सुरक्षित आश्रय बन चुका है। मल्लार्ड पक्षी का आना न केवल क्षेत्र की प्राकृतिक समृद्धि को दर्शाता है, बल्कि छत्तीसगढ़ की पारिस्थितिक महत्वता को भी उजागर करता है।

