माता कौशल्या महोत्सव, 4 अप्रैल से विविध भक्तिमय आयोजन

माता कौशल्या महोत्सव, 4 अप्रैल से विविध भक्तिमय आयोजन

स्वतंत्र बोल
रायपुर, 02 अप्रैल 2025:
  नगर पंचायत चंदखुरी में प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी चैत्र नवरात्र में माता कौशल्या महोत्सव आयोजित हैं। सेवा संस्थान के सचिव पोषण मारकंडेय ने बताया इस वर्ष चैत्र नवरात्र 29 मार्च से 6 अप्रैल 2025 तक हैं, मंदिर प्रांगण में पुरे नौ दिन भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हैं। प्रमुख आयोजन सप्तमी 4 अप्रैल को सुबह कलशयात्रा व नगर भ्रमण होगी वही शाम 6 बजे से मानस गान स्वरांजली मानस परिवार खुरसुल पाटन के साथ ओम आदित्य मानस परिवार रिसाली भिलाई अपनी प्रस्तुति देगी।

ad