गोकुल विहार रायपुर से दंपति गिरफ्तार, बेरोजगारों से कर रहे थे ठगी

गोकुल विहार

स्वतंत्र बोल
रायपुर 03 फरवरी 2025.  वन विभाग और एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले पति-पत्नी को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। अमसेना के रुद्र कुमार कौशिक (23), ने 27 अगस्त 2023 को थाना चकरभाठा में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने वर्ष 2018 में वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 2 लाख 50 हजार और उसके परिचित हरीश कुमार वर्मा से एफसीआई में सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए थे।