स्वतंत्र बोल
रायपुर 15 फ़रवरी 2025: 10 नगर निगमों में भाजपा के मेयर चुने गए है, वहीं कांग्रेस को शून्य पर आउट होना पड़ा है। रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हरा दिया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। रायपुर में पूर्व मेयर एजाज ढेबर भी 1500 वोट से पार्षद चुनाव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल है। लोरमी में भाजपा की जीत के बाद डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके, रायपुर में राजेश मूणत कार्यकर्ताओं संग झूमे।
CM विष्णुदेव साय ने निर्वाचित सभी महापौर को दी बधाई, पूजा विधानी बिलासपुर निगम की मेयर बनी
रायगढ़ – भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन चौहान (27,000 वोट से विजयी)
चिरमिरी – भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय (6,000 वोट से विजयी)
धमतरी – भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा (34,085 वोट से विजयी)
राजनांदगांव – भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव विजयी
अंबिकापुर – भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत विजयी
जगदलपुर – भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय विजयी
कोरबा – संजू देवी राजपूत (45,000 वोट से आगे)
बिलासपुर – पूजा विधानी (62,000 वोट से आगे)
दुर्ग – अलका बाघमार (15,000 वोट से आगे)
रायपुर – मीनल चौबे (1,38,418 वोट से आगे)
बीजेपी की जीत के कारण
1. विष्णु के नेतृत्व पर जनता ने जताया भरोसा
2. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का विश्वास
3. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की
4. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी
5. कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी ने राह की आसान
CM विष्णुदेव साय ने निर्वाचित सभी महापौर को दी बधाई, पूजा विधानी बिलासपुर निगम की मेयर बनी
