CG: चलती कार में स्टंट मार रहे थे युवक, जल्द पुलिस करेगी कार्रवाई

कार

स्वतंत्र बोल
पेंड्रा, 19 फरवरी 2025:
छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में कार सवार 3 लड़कों का स्टंट करते वीडियो वायरल हो रहा है। लड़के कार की खिड़की में लटककर स्टंटबाजी कर रहे हैं। वहीं कुछ तो कार का सन रूफ खोलकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मरवाही से गौरेला मार्ग पर युवक चलती कार में स्टंट कर रहे हैं। कार तेज रफ्तार में है। सभी युवक सेल्फी लेने का वीडियो भी बना रहे हैं। शोर-शराबा कर रहे हैं। कार से फर्राटे भरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, 18 फरवरी की दोपहर एक कार तेज रफ्तार में फर्राटे भरते मरवाही से गौरेला मार्ग पर निकली।

कार जैसे ही पीएनबी से सरस्वती शिशु मंदिर इलाके में पहुंची। 2 युवक सन रूफ से बाहर निकले। एक युवक कार की खिड़की से बाहर निकलकर हुड़दंग करते नजर आ रहा है। कार चालक की उम्र भी कम दिखाई दे रही है। शहर के बीचोंबीच किए गए इस स्टंट को देखकर राहगीर भी हैरान थे। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह ट्रैफिक नियमों को दरकिनार कर तरीके से स्टंटबाजी की गई है।

हुड़दंग कर रहे युवकों के पीछे किसी गाड़ी से आ रहे शख्स ने वीडियो बना लिया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस और यातायात की टीम से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई।

CG: युवक की पेड से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप