बड़ा राजनीतिक उलटफेर, मनेंद्रगढ़ में मंत्री को झटका

राजनीतिक

बड़ा राजनीतिक उलटफेर, मनेंद्रगढ़ में मंत्री को झटका

स्वतंत्र बोल
मनेंद्रगढ़ 18 फरवरी 2025.
मनेंद्रगढ़ जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। खड़गवां के दोनों जिला पंचायत क्षेत्रों में कांग्रेस ने बाजी मारी, जिससे पार्टी ने क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति को और प्रबल किया है। इस चुनाव में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्षेत्र में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा, जो एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर है। मंत्री के प्रभाव वाले इलाके में भाजपा की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई, जबकि कांग्रेस ने अपनी स्थिति को मजबूत किया।