स्वतंत्र बोल
रायपुर 20 नवंबर 2025. छत्तीसगढ़ में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना फॉर्म भरने वाले मतदाताओं और नागरिकों को धोखाधड़ी से बचने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार लोगों को उनके मोबाइल नंबर के संभावित दुरुपयोग और ओटीपी आधारित धोखाधड़ी से बचाना है। आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया कि एसआईआर फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर देना पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन इस दौरान सावधानी भी बरतना होगा, नहीं तो साइबर अपराधी इसी बहाने ठगी करने की कोशिश कर सकते हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से एसआईआर फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार के ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती है और कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या बीएलओ ओटीपी नहीं मांगता है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
फर्जी कॉल से सावधान रहे-
कोई भी व्यक्ति फोन कर कहे कि “आपके SIR से जुड़े मोबाइल पर जो OTP आया है, वह हमें दे दीजिए,” तो उन्हें तुरंत मना कर दें। कॉल करने वाले व्यक्ति को साफ-साफ कहें कि “मैं कार्यालय जाकर बात करूँगा/करूंगी या अपने BLO से संपर्क करूँगा/करूंगी। उसके बाद भी OTP मांगने के लिए दबाव डाले, धमकी दे या जोर डाले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। विभिन्न राज्यों की पुलिस ने नागरिकों को ‘SIR फॉर्म’ भरने की प्रक्रिया से जुड़ी एक नई प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी (स्कैम) के प्रति आगाह किया है और लोगों से अपील की है कि वे किसी भी सूरत में अपने मोबाइल फोन में प्राप्त वन टाइम पासवर्ड (OTP) किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें।
पीडब्लूडी सचिव की दो टूक- निर्धारित समय में काम पूरे करे ठेकेदार, नहीं तो होंगे ब्लैकलिस्टेड।
