स्वतंत्र बोल
रायपुर 12 जून 2025: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI171 टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में सवार सैकड़ों यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। इस हृदयविदारक घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
सीएम साय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा,
“गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के दुख में सहभागी हूं।”
वहीं, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने फ़ेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश की खबर बेहद चिंता जनक है। बड़ी संख्या में यात्रियों के सवार होने और रिहायशी क्षेत्र में विमान के गिरने से भयावह दुर्घटना की आशंका है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी यात्री सकुशल हों। ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्…”
हादसे का विवरण:
-
विमान: एयर इंडिया बोइंग 787 ड्रीमलाइनर
-
फ्लाइट संख्या: AI171
-
गंतव्य: अहमदाबाद से लंदन
-
सवारियां: 242 यात्री (53 ब्रिटेन, 7 पुर्तगाल, 3 कनाडा, शेष भारतीय), जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे।
-
हादसा स्थल: टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद मेघाणी नगर के पास क्रैश
-
रेस्क्यू ऑपरेशन: NDRF और SDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं, राहत और बचाव कार्य जारी है।
अभी तक मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरा सदमा है। प्रधानमंत्री कार्यालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की निगरानी में राहत कार्य जारी है। देश भर से संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
