NEET SS 2026: फोटो से लेकर थंब इंप्रेशन तक सुधारने का मौका, चेक करें अपना लॉगिन

Untitled

स्वतंत्र बोल
एजुकेशन डेस्क 29 नवंबर 2026:
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET SS 2026 के आवेदन में फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान की गलती सुधारने के लिए विंडो खोल दी है। यह सुविधा 28 नवंबर से शुरू हुई है और 2 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। हालांकि, इसका लाभ सभी उम्मीदवार नहीं उठा सकेंगे। सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को सुधार का मौका दिया गया है, जिनकी अपलोड की गई इमेज में कमी मिलने पर NBEMS ने ईमेल या आवेदन खाते के जरिए सूचना दी है। बोर्ड ने संबंधित उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल और एप्लीकेशन लॉगिन डैशबोर्ड पर जानकारी भेजी है। ऐसे अभ्यर्थियों को अपने खाते में जाकर यह देखना होगा कि किस इमेज में सुधार करने के लिए कहा गया है। इसके बाद वे संबंधित फोटो, हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान दोबारा अपलोड कर सकेंगे।

ad

इन 3 चीजों में कर सकेंगे सुधार

NBEMS की चयनात्मक सुधार विंडो में उम्मीदवार केवल उन्हीं इमेज को बदल सकेंगे, जिनमें कमी बताई गई है। इसमें तीन चीजें शामिल हैं।

youtube

1. फोटो: अगर पहले अपलोड की गई तस्वीर साफ नहीं है या तय नियमों के मुताबिक नहीं है तो नई फोटो अपलोड कर सकते हैं।

2. हस्ताक्षर: पहले अपलोड किया गया सिग्नेचर स्पष्ट नहीं है या निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं है तो उसे दोबारा अपलोड किया जा सकता है।

3. अंगूठे का निशान: अगर थंब इम्प्रेशन सही तरीके से अपलोड नहीं हुआ है या तय मानकों के अनुरूप नहीं है तो उसमें भी सुधार किया जा सकता है।

NEET SS आवेदन में ऐसे करें इमेज सुधार

जिन उम्मीदवारों को NBEMS की ओर से इमेज में कमी की सूचना मिली है, वे इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  2. NEET SS 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी रजिस्टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. आवेदन खाते में मौजूद ‘Image Scrutiny’ सेक्शन खोलें।
  5. यहां देखें कि फोटो, हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान में से किसमें सुधार मांगा गया है।
  6. संबंधित इमेज को निर्धारित निर्देशों के अनुसार दोबारा अपलोड करें।
  7. अपलोड की गई इमेज को ध्यान से जांचें और बदलाव सेव कर दें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि नई इमेज अपलोड करते समय NBEMS के तय मानकों का पालन करें। बदलाव सेव होने की पुष्टि भी कर लें।

11 और 12 दिसंबर को होगी परीक्षा

NEET SS 2026 की परीक्षा 11 और 12 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा DM, MCh और DrNB सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होती है। NBEMS के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, इसका परिणाम 12 जनवरी 2027 तक घोषित किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सुधार की अंतिम तारीख 2 दिसंबर से पहले अपना ईमेल और आवेदन लॉगिन डैशबोर्ड जरूर चेक कर लें।