राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, खरोरा के पास, जानें कार सवार बाकी लोगों की स्थिति

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा

स्वतंत्र बोल
रायपुर 28 नवंबर 2026
: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार शुक्रवार, 27 नवंबर को रायपुर और खरोरा के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। उनके बेटे, गनमैन और ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। लक्ष्मी वर्मा को इलाज के लिए AIIMS रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से रायपुर लौट रही थीं। इसी दौरान खरोरा के पास उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय कार में सांसद के अलावा उनका बेटा, गनमैन और ड्राइवर सवार थे। यानी गाड़ी में कुल चार लोग थे।

ad

ड्राइवर के सीने और हाथ में चोट

हादसे में लक्ष्मी वर्मा के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं, उनके ड्राइवर के सीने और हाथ में चोट आई है। उनके बेटे और गनमैन को भी चोटें आई हैं। शुरुआती जानकारी में तीनों को गंभीर चोटें लगने की बात सामने आई है।

youtube

खरोरा पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद खरोरा पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल हादसे की वजह और अन्य घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।