स्वामी श्रद्धानंद महाराज के बलिदान के 100 साल पूरे, 21 दिसंबर को रायपुर में शताब्दी समारोह..

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 25 नवंबर 2026:
स्वामी श्रद्धानंद महाराज के बलिदान के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 21 दिसंबर को बलिदान शताब्दी वर्ष का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जहां यज्ञ और पूजन के बाद स्वामी श्रद्धानंद महाराज के जीवन, सामाजिक व धार्मिक योगदान और बलिदान को याद किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर वीआईपी रोड स्थित राममंदिर परिसर में विभिन्न समितियों और पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें धर्म जागरण विभाग के पदाधिकारियों, गायत्री परिवार के सदस्यों और स्वाभिमान भारत पतंजलि समिति से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर चर्चा की।

ad

Cc

youtube

मुंशीराम से स्वामी श्रद्धानंद तक का जीवन और योगदान

स्वामी श्रद्धानंद महाराज का वास्तविक नाम मुंशीराम था और वे आर्य समाज के प्रमुख नेताओं में शामिल थे। उन्होंने शिक्षा के प्रसार, गुरुकुल व्यवस्था और धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों की हिंदू धर्म में वापसी के लिए चलाए गए शुद्धि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई; साथ ही सामाजिक व धार्मिक मंचों पर वेदों और वैदिक परंपराओं का प्रचार किया, लाखों मुसलमानों और ईसाइयों की पुनः हिंदू धर्म में वापसी कराई और दिल्ली की जामा मस्जिद में वेद मंत्रों का पाठ भी किया।

DD

23 दिसंबर 1926 को दिल्ली में हुई थी हत्या

स्वामी श्रद्धानंद महाराज की हत्या 23 दिसंबर 1926 को दिल्ली में हुई थी, जहां अब्दुल रशीद नामक व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी थी। उनके बलिदान के 100 वर्ष पूरे होने पर रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों के बीच उनके जीवन, विचारों और योगदान को स्मरण किया जाएगा।