एक तरफ बंद होने की रिपोर्ट, दूसरी तरफ वेबसाइट पर कीमत, सुजुकी एक्सेस के इस वेरिएंट को लेकर क्या है पूरा मामला?

Untitled

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 25 नवंबर 2026:
सुजुकी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर एक्सेस के लाइनअप में बदलाव किया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले रेंज-टॉपिंग मॉडल रहे ‘राइड कनेक्ट टीएफटी’ वेरिएंट को बंद कर दिया है। हालांकि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह वेरिएंट अभी भी 93,877 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। मई 2025 में फेसलिफ्ट एक्सेस आने के करीब चार महीने बाद इस वेरिएंट को लॉन्च किया गया था, जबकि फरवरी 2026 से कंपनी ने राइड कनेक्ट और राइड कनेक्ट टीएफटी वेरिएंट में सिंगल-चैनल एबीएस की सुविधा दी है।

ad

नए बदलाव के बाद वेरिएंट्स और कीमतें

नए बदलाव के बाद सुजुकी एक्सेस अब पांच वेरिएंट्स और 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें मुख्य रूप से नया कलर ऑप्शन जोड़ा गया है। फिलहाल स्कूटर का राइड कनेक्ट वेरिएंट 91,627 रुपये, राइड कनेक्ट एबीएस 98,432 रुपये और ज्यादा फीचर वाला राइड कनेक्ट टीएफटी एबीएस वेरिएंट 1.04 लाख रुपये में मिल रहा है।

youtube

इंजन, फीचर्स और अक्टूबर की बिक्री के आंकड़े

सुजुकी एक्सेस में 125सीसी का इंजन, 12 इंच के फ्रंट व 10 इंच के रियर व्हील्स का सेटअप और 24.4 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है। ऑटो पंडित्ज की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अक्टूबर महीने में कुल 1,24,599 गाड़ियां बेची हैं, जिनमें एक्सेस 83,684 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहले और बर्गमैन 31,856 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा, तथा दोनों मॉडल्स की ईयर-ऑन-ईयर और मंथ-ऑन-मंथ सेल्स बढ़ी है।