हाथियों के खतरे से लेकर भ्रष्टाचार तक, CM विष्णुदेव साय ने किन मुद्दों पर दिया जवाब?

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 24 नवंबर 2026:
 छत्तीसगढ़ में ACB और EOW की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन साल से दोषियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सरकार किसी भी दोषी को नहीं बख्शेगी। मुख्यमंत्री का यह बयान कोरबा में GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी की गिरफ्तारी के बाद आया है। उन पर एक कबाड़ी कारोबारी से गाड़ी छोड़ने के बदले डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। ACB ने 21 नवंबर को उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य कर आयुक्त ने निलंबन का आदेश भी जारी किया है।

ad

GST असिस्टेंट कमिश्नर पर डेढ़ लाख रिश्वत मांगने का आरोप

कोरबा में ACB की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने कबाड़ी कारोबारी की गाड़ी छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने कार्रवाई की और 21 नवंबर को उन्हें रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

youtube

निकाय चुनाव को लेकर क्या बोले CM साय?

आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी चुनाव महत्वपूर्ण होते हैं। पंच से लेकर हर स्तर के चुनाव का अपना महत्व है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हर चुनाव की अहम भूमिका होती है।

50 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से बाहर आने के दावे पर PM का जताया आभार

देश में 50 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से बाहर आने के दावे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पहले ये लोग अति गरीब की श्रेणी में आते थे, लेकिन अब उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने इसे बड़ी उपलब्धि बताया।

हाथियों के खतरे पर सरकार और वन विभाग सतर्क

प्रदेश में हाथियों के बढ़ते खतरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्या जरूर है, लेकिन सरकार और वन विभाग सजग हैं। लोगों को लगातार सावधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन पर भी लोगों को हाथियों की मौजूदगी और संभावित खतरे से जुड़ी सूचनाएं भेजी जा रही हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।