19 नवंबर को 45 मिनट ठप रहेगी SBI की UPI सेवा, मेंटेनेंस के दौरान कैसे कर पाएंगे लेनदेन?

Untitled

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 19 नवंबर 2026:
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बैंक की UPI सर्विस 19 नवंबर 2026 को 45 मिनट तक डाउन रहने वाली है। इस दौरान UPI से पैसे भेजने या पेमेंट करने में ग्राहकों को परेशानी आ सकती है। बैंक की ओर से सोशल मीडिया पर अलर्ट पोस्ट कर ग्राहकों को इसकी जानकारी दी गई है।

ad

कितने बजे बंद रहेगी यूपीआई सर्विस

youtube

भारतीय स्टेट बैंक के एक्स (X) हैंडल पर किए गए पोस्ट के मुताबिक, शेड्यूल मेंटेनेंस के चलते SBI की UPI सर्विस 19 नवंबर 2026 को रात 1:15 बजे से 2:00 बजे तक बंद रहेगी। बैंक ने बताया है कि मेंटेनेंस का काम तय समय से पहले भी पूरा हो सकता है। हालांकि, इस दौरान ग्राहक बिना रुकावट UPI Lite का इस्तेमाल कर सकेंगे। बैंक ने ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

क्या है यूपीआई लाइट की सीमा?

UPI Lite एक वॉलेट है, जिसमें पेमेंट करने पर UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती। इसके जरिए एक बार में अधिकतम 1,000 रुपये तक का पेमेंट किया जा सकता है। वहीं, UPI Lite वॉलेट में 5,000 रुपये तक का बैलेंस रखा जा सकता है।

कैसे एक्टिव करें UPI Lite

मेंटेनेंस के दौरान संभावित दिक्कत से बचने के लिए ग्राहक पहले से UPI Lite एक्टिव कर सकते हैं। इसे सक्रिय करने के लिए नियम और शर्तें स्वीकार करनी होती हैं। इसके बाद UPI Lite में जितनी रकम जोड़नी है, वह दर्ज करें, अपना SBI बैंक अकाउंट चुनें और UPI PIN डालकर प्रक्रिया पूरी करें। फंड लोड करने के बाद UPI Lite एक्टिव हो जाता है और छोटे पेमेंट बिना हर बार UPI PIN डाले किए जा सकते हैं। SBI के BHIM SBI Pay ऐप में UPI Lite को सक्रिय करने के लिए फंड लोड करना जरूरी है।