मौत को मात देकर जीता गोल्ड मेडल: सीआरपीएफ के इस जांबाज की कहानी सुन भावुक हुए लोग, सीएम साय ने किया बड़ा ऐलान

Cm

स्वतंत्र बोल
रायपुर 13 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के विजेताओं को गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित सीएम हाउस में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों तोमन कुमार और अभिजीत सखूजा को मेडल जीतने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित रहे।

ad

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि सीआरपीएफ में सेवा के दौरान नक्सल ऑपरेशन में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से तोमन कुमार ने अपना एक पैर गंवा दिया था। इसके बावजूद उन्होंने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक जीतकर एक प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया है।

youtube

तोमन कुमार को 51 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपये का सम्मान

राज्य सरकार ने उनकी इस उपलब्धि पर स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया है कि दोनों खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत और लगन से भविष्य में भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।