सुबह-सुबह नेपाल में कांपी धरती, फिलहाल नुकसान को लेकर क्या पता चला?

Earthquake:

स्वतंत्र बोल
काठमांडू 12 नवंबर 2026:
नेपाल में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई। भूकंप सुबह करीब 4:30 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से 73 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

ad

नेपाल में यहां था भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र नेपाल में 27.671 उत्तरी अक्षांश और 87.987 पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई 73 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप की तीव्रता 4.9 रही। फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है।

youtube

1 नवंबर को जापान में आया था 6.0 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले 1 नवंबर को जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई थी। हालांकि, उस भूकंप से किसी के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई थी।