इस जिले में 51 से बढ़कर 72 हुए धान खरीदी केंद्र, किसानों को क्या फायदा?

WhatsApp Image 2026 11 11 at 15.11.54

स्वतंत्र बोल
रायपुर 11 नवंबर 2026:
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 21 नए धान उपार्जन केंद्र खोले गए हैं। इसके साथ ही जिले में केंद्रों की संख्या 51 से बढ़कर 72 हो गई है। अब जिले की 65 सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से इन केंद्रों पर किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा।

ad

राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन धान खरीदी की तैयारियों में जुटा है। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को सभी उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं तय समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

youtube

किसानों को नजदीक में मिलेगा खरीदी केंद्र

नए केंद्र खुलने से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। वे अपने नजदीकी केंद्र पर उपज बेच सकेंगे। इससे समय और परिवहन खर्च की बचत होगी। छोटे किसानों को भी अपनी उपज केंद्र तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी।

बारदाने और भंडारण की व्यवस्था पर जोर

धान खरीदी के लिए बारदाने की उपलब्धता, उपज के सुरक्षित भंडारण और परिवहन की व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों के पंजीयन और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन भी किया जा रहा है।

पुराने केंद्रों पर कम होगा दबाव

जिले में उपार्जन केंद्रों की संख्या बढ़ने से पुराने केंद्रों पर खरीदी का दबाव कम होने की उम्मीद है। इससे खरीदी के दौरान भीड़ और लंबी कतारों से किसानों को राहत मिल सकती है।