महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की CBI रिमांड मंजूर

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 4 नवंबर 2026:
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर हो गई है। रायपुर की विशेष CBI अदालत ने जांच एजेंसी को उसे दिल्ली स्थित मुख्यालय ले जाकर पूछताछ करने की अनुमति दी है। अब CBI की टीम दिल्ली में उससे पूछताछ करेगी।

ad

रिमांड मिलने के बाद CBI महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के संचालन, कथित सट्टेबाजी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन से जुड़े सवालों पर सौरभ से पूछताछ कर सकती है। एजेंसी इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी।

youtube

दिल्ली में CCTV की निगरानी में होगी पूछताछ

सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। इसके बाद CBI उसे दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंची। बुधवार को उसे रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी की वैधता और प्रत्यर्पण की शर्तों को लेकर सवाल उठाए। वहीं, CBI ने पूछताछ की जरूरत बताते हुए रिमांड मांगी थी। अदालत से अनुमति मिलने के बाद अब CBI मुख्यालय में सौरभ से पूछताछ की जाएगी। यह पूछताछ CCTV कैमरों की निगरानी में होगी। कोर्ट ने उसे शाम के समय अपने वकील से मुलाकात करने की अनुमति भी दी है।

महादेव सट्टा नेटवर्क के किन पहलुओं की जांच करेगी CBI?

करीब 6,000 करोड़ रुपये के कथित महादेव सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच में सौरभ चंद्राकर से पूछताछ अहम मानी जा रही है। जांच के दायरे में नेटवर्क का संचालन, पैसों का लेन-देन, हवाला के जरिए रकम भेजने और कथित संरक्षण राशि जैसे पहलू शामिल हैं। CBI सौरभ से नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और विदेशों में संचालित गतिविधियों के बारे में भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि, जांच के दौरान कौन-सी नई जानकारी सामने आती है, यह पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा।