स्वतंत्र बोल
रायपुर 23 अक्टूवर 2026: छत्तीसगढ़ से होकर सफर करने वाले रेल यात्रियों को नवंबर और दिसंबर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड पर इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते टाटानगर, बिलासपुर, दुर्ग, हावड़ा, पुणे और दूसरे रूटों की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। दी गई जानकारी के मुताबिक, 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक रेल परिचालन प्रभावित होगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ का मार्ग बदलेगा और कुछ की यात्रा बीच रास्ते में समाप्त होगी।
क्यों प्रभावित रहेंगी ट्रेनें?
झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में तकनीकी और विकास कार्य किए जाने हैं। यह यार्ड दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आता है। काम के दौरान सुरक्षा और निर्माण संबंधी जरूरतों को देखते हुए ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की तारीख और स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक ऐप NTES या हेल्पलाइन नंबर 139 से जरूर जांच लें।
रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची
दी गई जानकारी के अनुसार, नीचे दी गई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन नंबर और तारीख जरूर जांचें।
- 18109/18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस: 29 नवंबर और 1 से 16 दिसंबर तक रद्द।
- 12222 हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस: 26 नवंबर, 3 दिसंबर और 12 दिसंबर को रद्द।
- 12221 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 5 दिसंबर और 14 दिसंबर को रद्द।
- 17007 चर्लपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 5, 8 और 12 दिसंबर को रद्द।
- 17008 दरभंगा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस: 1, 8, 11 और 15 दिसंबर को रद्द।
- 18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस: 4, 5 और 7 से 15 दिसंबर तक रद्द।
- 18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस: 5, 6 और 8 से 16 दिसंबर तक रद्द।
- 20822 सांतरागाछी–पुणे एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर को रद्द।
- 20821 पुणे–सांतरागाछी एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर को रद्द।
- 17433 तिरुपति–रक्सौल एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर को रद्द।
- 17434 रक्सौल–तिरुपति एक्सप्रेस: 10 और 17 दिसंबर को रद्द।
- 13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर को रद्द।
- 13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर को रद्द।
- 22512 कामाख्या–एलटीटी एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर को रद्द।
- 22511 एलटीटी–कामाख्या एक्सप्रेस: 8 और 15 दिसंबर को रद्द।
- 22169 रानी कमलापति–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस: 9 दिसंबर को रद्द।
- 22170 सांतरागाछी–रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस: 10 दिसंबर को रद्द।
- 22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस: 7 और 11 दिसंबर को रद्द।
- 22845 पुणे–हटिया एक्सप्रेस: 9 और 13 दिसंबर को रद्द।
- 22830 शालीमार–भुज एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर को रद्द।
- 22829 भुज–शालीमार एक्सप्रेस: 8 और 15 दिसंबर को रद्द।
- 20828 सांतरागाछी–जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस: 9 दिसंबर को रद्द।
- 20827 जबलपुर–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस: 10 दिसंबर को रद्द।
- 22358 गया–एलटीटी एक्सप्रेस: 9 दिसंबर को रद्द।
- 22357 एलटीटी–गया एक्सप्रेस: 11 दिसंबर को रद्द।
- 18641 हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस: 8 और 10 दिसंबर को रद्द।
- 18642 दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस: 9 और 11 दिसंबर को रद्द।
- 12151 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस: 9 और 10 दिसंबर को रद्द।
- 12152 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस: 11 और 12 दिसंबर को रद्द।
- 22843 बिलासपुर–बक्सर एक्सप्रेस: 11 दिसंबर को रद्द।
- 22844 बक्सर–बिलासपुर एक्सप्रेस: 12 दिसंबर को रद्द।
- 12812 हटिया–एलटीटी एक्सप्रेस: 11 और 12 दिसंबर को रद्द।
- 12811 एलटीटी–हटिया एक्सप्रेस: 13 और 14 दिसंबर को रद्द।
- 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस: 10 दिसंबर को रद्द।
- 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस: 13 दिसंबर को रद्द।
- 12949 पोरबंदर–सांतरागाछी एक्सप्रेस: 11 दिसंबर को रद्द।
- 12950 सांतरागाछी–पोरबंदर एक्सप्रेस: 13 दिसंबर को रद्द।
- 17321 वास्को द गामा–जसीडीह एक्सप्रेस: 11 दिसंबर को रद्द।
- 17322 जसीडीह–वास्को द गामा एक्सप्रेस: 14 दिसंबर को रद्द।
- 22905 ओखा–शालीमार एक्सप्रेस: 13 दिसंबर को रद्द।
- 22906 शालीमार–ओखा एक्सप्रेस: 15 दिसंबर को रद्द।
- 12101 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस: 14 दिसंबर को रद्द।
- 12102 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस: 16 दिसंबर को रद्द।
- 20971 उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस: 12 दिसंबर को रद्द।
- 20972 शालीमार–उदयपुर एक्सप्रेस: 13 दिसंबर को रद्द।
- 12262 हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस: 7, 14, 15 और 16 दिसंबर को रद्द।
- 12261 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 8, 15, 16 और 17 दिसंबर को रद्द।
- 12834 हावड़ा–अहमदाबाद एक्सप्रेस: 14 दिसंबर को रद्द।
- 12833 अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस: 17 दिसंबर को रद्द।
- 12767 नांदेड़–सांतरागाछी एक्सप्रेस: 14 दिसंबर को रद्द।
- 12768 सांतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस: 16 दिसंबर को रद्द।
इन ट्रेनों का बदलेगा रूट
कुछ ट्रेनों को निर्धारित मार्ग के बजाय दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा।
- 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 5 दिसंबर और 7 से 14 दिसंबर तक ईब–झारसुगुड़ा रोड–संबलपुर सिटी–अंगुल–कटक के रास्ते चलाई जाएगी।
- 18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 6 से 15 दिसंबर तक कटक–अंगुल–संबलपुर सिटी–झारसुगुड़ा रोड–ईब के रास्ते चलाई जाएगी।
राउरकेला में यात्रा समाप्त और शुरू होंगी ये ट्रेनें
कुछ ट्रेनों का परिचालन राउरकेला तक सीमित रहेगा। इससे यात्रियों को बाकी दूरी के लिए दूसरी व्यवस्था करनी पड़ सकती है।
- 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 28 नवंबर और 4 से 15 दिसंबर 2026 तक आरा से चलने वाली ट्रेन राउरकेला में यात्रा समाप्त करेगी। राउरकेला–दुर्ग के बीच यह रद्द रहेगी।
- 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 29 नवंबर और 5 से 16 दिसंबर तक ट्रेन दुर्ग के बजाय राउरकेला से अपनी यात्रा शुरू करेगी। दुर्ग–राउरकेला के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।
एक ट्रेन दो घंटे की देरी से चलेगी
12129 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 14 दिसंबर को पुणे से अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से रवाना होगी।
सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें
रेलवे के काम के कारण ट्रेन रद्द होने, मार्ग बदलने और यात्रा बीच में समाप्त होने की स्थिति बन सकती है। इसलिए टिकट बुक करने या स्टेशन पहुंचने से पहले NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से ताजा जानकारी प्राप्त करें। इससे यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।


