बिजली कंपनी की बड़ी स्ट्राइक: कनेक्शन कटने के बाद भी जल रही थी लाइट, फिर जो हुआ..

Worker inspects power pole

स्वतंत्र बोल
रायपुर 20 अक्टूबर 2026:
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बकाया बिजली बिल न चुकाने और कनेक्शन कटने के बाद अवैध तरीकों से बिजली का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ बिजली कंपनी ने सख्त कार्रवाई की है। कंपनी की विशेष जांच टीमों ने हालिया चेकिंग अभियान के दौरान कुल 102 लोगों को बिजली चोरी और अवैध कनेक्शन का इस्तेमाल करते रंगे हाथों पकड़ा है। इनमें से 38 लोग सीधे खंभों से हुकिंग कर रहे थे, जबकि 64 लोग पड़ोसियों और परिचितों के घरों से तार जोड़कर बिजली चला रहे थे। इन सभी के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए गए हैं और जुर्माना तय करने के लिए फाइलों को स्पेशल कोर्ट भेजा जा रहा है।

ad

इन इलाकों में चला जांच अभियान

रायपुर सर्किल-1 की टीम ने चंगोराभाठा, डीडी नगर और टिकरापारा जोन के 486 उपभोक्ताओं की जांच की। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने मौके पर ही अपने बकाया बिल जमा कर दिए। हालांकि, जांच में 2 लोग सीधे खंभों से बिजली चोरी करते मिले, जबकि 11 लोग पड़ोसियों से तार जोड़कर बिजली का इस्तेमाल करते पकड़े गए।

youtube