रात में खाई मैगी, सुबह घर में पसरा मातम; 5 की संदिग्ध मौत

Untitled

स्वतंत्र बोल
नोए़डा 17 अक्टूबर 2026:
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला श्री पदम में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 की सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार ने रात में मैगी खाई थी। फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने सभी पांचों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और फॉरेंसिक टीम ने घर से खाने-पीने की चीजों के सैंपल लिए हैं।

ad

पति-पत्नी और तीन बच्चों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 37 वर्षीय महेश, उनकी 35 वर्षीय पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है। बच्चों में 11 साल का बेटा लड्डू, 7 साल की बेटी मिष्टी और 3 साल का बेटा साक्षात शामिल हैं।

youtube

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

रात में खाई थी मैगी, फूड पॉइजनिंग की आशंका

शुरुआती जानकारी और महेश की मां के बयान के मुताबिक, परिवार ने रात में मैगी खाई थी। इसके बाद सभी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसी आधार पर जहरीला खाना खाने या फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि मौतें खाने की वजह से हुईं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घर के अंदर जांच की और खाने-पीने की चीजों के सैंपल लिए हैं। इनकी जांच से मामले में अहम जानकारी सामने आ सकती है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस ने सभी पांचों शवों का पंचायतनामा भरवाकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार के पांचों सदस्यों की मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं हुई है।