जिस मकान पर ग्रामीणों को था शक, वहां आधी रात पुलिस ने मारी रेड; 15 लोग हिरासत में

Untitled

स्वतंत्र बोल
धमतरी 3 अक्टूबर 2026 :
छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर से सटे श्यामतराई गांव में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अर्जुनी पुलिस की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर देर रात एक मकान में अचानक दबिश देकर 9 युवकों और 6 युवतियों समेत कुल 15 लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों में 2 नाबालिग युवक भी शामिल बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान रैकेट का संचालन करने वाली महिला दलाल और उसका एक सहयोगी मौके से भागने में कामयाब हो गए।

ad

दूसरे शहरों से बुलाई जाती थीं युवतियां, ग्रामीणों की शिकायत पर एक्शन

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धमतरी के इस मकान में दूसरे शहरों से युवतियों को बुलाकर लंबे समय से देह व्यापार कराया जा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मकान में बाहरी लोगों की संदिग्ध आवाजाही लगातार बनी रहती थी, जिससे गांव का माहौल प्रभावित हो रहा था। ग्रामीणों ने कुछ समय पहले ही इस संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी थी।

youtube

देर रात पुलिस की रेड से हड़कंप, थाने लाए गए 15 आरोपी

पुलिस को पिछले कई दिनों से श्यामतराई इलाके में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया और अर्जुनी पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर मकान में छापेमारी की। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद सभी 15 आरोपियों को एक-एक कर थाने लाया गया।

महिला दलाल और सहयोगी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

छापेमारी के दौरान मौके का फायदा उठाकर मुख्य महिला दलाल और उसका सहयोगी पुलिस की गिरफ्त से बाहर भाग निकले। पुलिस अब फरार महिला दलाल और उसके साथी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही पकड़े गए युवकों और युवतियों से पूछताछ कर इस रैकेट के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।