बाढ़ में घिरे परिवारों के बीच पहुंचे CM साय, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Cm sai

स्वतंत्र बोल
रायपुर 28 सितम्बर 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने शबरीनगर, श्रीनगर और लाइनपारा समेत प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। राहत एवं स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं और प्रभावित परिवारों से सीधे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।

ad

राहत शिविर में पहुंचे, प्रभावितों को खुद परोसा भोजन

मुख्यमंत्री साय ने शबरीनगर में बनाए गए राहत एवं स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

youtube

इसी दौरान मुख्यमंत्री शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को स्वयं भोजन भी परोसा।

बाढ़ प्रभावित परिवार के घर पहुंचे

मुख्यमंत्री एक बाढ़ प्रभावित परिवार के घर भी पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर बाढ़ के दौरान पैदा हुई स्थिति और नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवार को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं को समझकर उन्हें सहायता पहुंचाने में देरी नहीं होनी चाहिए। मकान, घरेलू सामान या अन्य संपत्ति को हुए नुकसान के लिए नियमानुसार सहायता और राहत-पुनर्वास के जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

23 और 24 सितंबर की बारिश से बनी थी बाढ़ की स्थिति

सुकमा जिले के कई इलाकों में 23 और 24 सितंबर को हुई अतिवृष्टि के बाद बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी थी। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के साथ स्वास्थ्य शिविर भी चलाए जा रहे हैं।

जरूरतमंद परिवारों को तत्काल सहायता, सूखा राशन और गर्म कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है। पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन और जरूरी स्वच्छता उपाय भी किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्यों पर लगातार नजर रखने और प्रभावित परिवारों तक जरूरी सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।