रायपुर में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… कई तहसीलदारों का तबादला, बदल गई अहम तहसीलों की जिम्मेदारी

स्वतंत्र बोल
रायपुर 01 जुलाई 2026:
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के कई तहसीलदारों का तबादला कर नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इस आदेश के बाद विभिन्न तहसीलों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

ad

जारी तबादला आदेश के अनुसार आरंग, धरसीवां, मंदिर हसौद, खरोरा और गोबरा नवापारा सहित कई तहसीलों के तहसीलदारों को इधर से उधर किया गया है। प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

youtube

कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

तबादला सूची में शामिल अधिकारियों की नई पदस्थापना और जिम्मेदारियों का विवरण आदेश में उल्लेखित है।