दिल्ली बीजेपी में बड़ा फेरबदल! अचानक बदली पूरी तस्वीर, 11 जिलों में नई टीम का ऐलान, महिलाओं और युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

स्वतंत्र बोल
दिल्ली, 28 जून 2026:
दिल्ली भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 11 संगठनात्मक जिलों के लिए नई जिला टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने नई पदाधिकारी सूची जारी करते हुए महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता देने का दावा किया है। हालांकि अभी तीन जिलों की नई टीम की घोषणा होना बाकी है।

ad

प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नई टीम की सूची साझा करते हुए सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई टीम संगठन की विचारधारा, सेवा, समर्पण और सुशासन के संकल्प को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी और जनता के बीच पार्टी का आधार और व्यापक बनाएगी।

youtube

https://x.com/hdmalhotra/status/2070843896884850809?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2070843910579261897%7Ctwgr%5E04c7c7e49fd422d2bc6e118def7a3f2680f4cc0f%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fdelhi-bjp-new-team-officers-announced-in-11-districts-33-women-appointed%2F

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की महिला सशक्तीकरण नीति के अनुरूप नई टीम में 33 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके साथ ही युवाओं को भी संगठन में पर्याप्त अवसर प्रदान किए गए हैं, ताकि पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिल सके।

https://x.com/hdmalhotra/status/2070843910579261897?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2070843934352572560%7Ctwgr%5E04c7c7e49fd422d2bc6e118def7a3f2680f4cc0f%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fdelhi-bjp-new-team-officers-announced-in-11-districts-33-women-appointed%2F

उन्होंने यह भी बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के पदाधिकारियों की नियुक्ति में सभी निर्धारित मानकों का पालन किया गया है। नई संगठनात्मक व्यवस्था का उद्देश्य दिल्ली की जनता के बीच पार्टी की पहुंच को और मजबूत करना है।

इधर, करोल बाग जिले की नई टीम के गठन पर भी दिल्ली भाजपा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी ने कहा कि नई टीम बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और सेवा, समर्पण व सुशासन के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

अब राजनीतिक गलियारों की नजर उन तीन जिलों पर टिकी है, जिनकी नई टीम की घोषणा अभी बाकी है।

https://x.com/hdmalhotra/status/2070843934352572560?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2070843947270967434%7Ctwgr%5E04c7c7e49fd422d2bc6e118def7a3f2680f4cc0f%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fdelhi-bjp-new-team-officers-announced-in-11-districts-33-women-appointed%2F