स्वतंत्र बोल
दुर्ग 27 जून 2026: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए जिले के 10 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। इस बदलाव के बाद कई महत्वपूर्ण थानों को नए प्रभारी मिले हैं।
जारी आदेश के अनुसार, वैशाली नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा को स्थानांतरित कर एसीसीयू की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, स्क्रैप चोरी मामले की जांच को लेकर चर्चा में रहे अंबर सिंह भारद्वाज को सुपेला थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा, नियंत्रण कक्ष में पदस्थ महेश ध्रुव का एक महीने के भीतर दूसरी बार तबादला किया गया है। उन्हें अब धमधा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश के मुताबिक, सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक रामनारायण ध्रुव को छावनी थाना की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही उपनिरीक्षक अमित अंदानी को स्मृति नगर थाना प्रभारी बनाया गया है।
एसएसपी द्वारा जारी इस तबादला सूची को पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


