IPL खिताब जीतने के 48 घंटे के भीतर अनुष्का संग प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे विराट कोहली, लिया आशीर्वाद

स्वतंत्र बोल
मथुरा, 02 जून 2026:  आईपीएल 2026 का खिताब जीतने की खुशी अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि स्टार क्रिकेटर Virat Kohli एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़े। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनाने के महज 48 घंटे के भीतर विराट अपनी पत्नी Anushka Sharma के साथ वृंदावन पहुंचे, जहां दोनों ने संत Premanand Maharaj के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

ad

जानकारी के मुताबिक विराट और अनुष्का सुबह करीब 4 बजे यमुना तट स्थित एकांतवास स्थल पर पहुंचे। यहां दोनों ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और लगभग 45 मिनट तक आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों नंगे पैर नजर आए। उनके गले में तुलसी की माला और माथे पर तिलक भी दिखाई दिया।

youtube

बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद दोनों ने उनके गुरु Shri Hit Gaurangi Sharan Maharaj से भी आशीर्वाद लिया। आश्रम में करीब आधे घंटे तक आध्यात्मिक चर्चा का दौर चला, जहां दादा गुरु के रूप में प्रसिद्ध बड़े महाराज जी से भी उन्होंने मार्गदर्शन प्राप्त किया।

गौरतलब है कि विराट कोहली लंबे समय से प्रेमानंद महाराज के अनुयायी माने जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में वे कई बार अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचकर उनका आशीर्वाद ले चुके हैं। आईपीएल 2026 के दौरान अक्षय तृतीया के अवसर पर भी दोनों की वृंदावन यात्रा चर्चा में रही थी।

बल्ले से भी बरसाए रन, अब गुरु का लिया आशीर्वाद

आईपीएल 2026 विराट कोहली के लिए बेहद यादगार रहा। 37 वर्षीय बल्लेबाज ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 675 रन बनाए। 56 की औसत और 166 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़े। यही नहीं, आईपीएल इतिहास में किसी एक सीजन में उनका यह सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट भी रहा।

मैदान में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन और ट्रॉफी जीतने के बाद अब विराट का वृंदावन पहुंचकर आध्यात्मिक शरण लेना एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। क्रिकेट की चमक-दमक के बीच संत की कुटिया में बिताए गए ये कुछ पल अब उनके प्रशंसकों के बीच खास चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।