पेट्रोल को लेकर घबराने वालों के लिए बड़ा संदेश! CM साय ने दी चेतावनी, बोले- अफवाहों में आए तो बढ़ सकती है परेशानी

स्वतंत्र बोल
रायपुर, 15  मई 2026:  देशभर में पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ती चर्चाओं और लोगों की बेचैनी के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त भंडारण मौजूद है और लोगों को किसी भी तरह की अफवाह या डर में आने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरत के मुताबिक ही पेट्रोल-डीजल लें और अनावश्यक संग्रहण से बचें।

ad

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राज्यपाल Ramen Deka के साथ कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने प्रदेश में ईंधन आपूर्ति को लेकर बड़ा संदेश दिया।

youtube

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई हो रही है। सरकार और ऑयल कंपनियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए भी भारत सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है और प्रदेश में किसी तरह का ईंधन संकट नहीं है।

उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अफवाहों के कारण घबराहट में ज्यादा ईंधन खरीदना खुद परेशानी बढ़ा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी देशवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक खरीदारी और भंडारण से बचें।

सीएम साय ने प्रदेशवासियों से संयम और जिम्मेदारी दिखाने की अपील करते हुए कहा कि जनता का सहयोग ही ईंधन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।