नए प्रशासनिक मुखिया आईएएस विकासशील गुप्ता, 30 सितंबर को लेंगे चार्ज

स्वतंत्र बोल
रायपुर 25 सितंबर 2025 . सीनियर आईएएस विकासशील गुप्ता प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसका आदेश भी जारी हो गया , वे अमिताभ जैन की जगह लेंगे वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत हो रहे है। ऐसे में विकासशील उसी दिन शाम को विधिवत चार्ज ले सकते है। आईएएस विकासशील गुप्ता ने मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अफसर थे. पृथक छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया। वे  बिलासपुर जिले के कलेक्टर रहें है, बिलासपुर जिले से पृथक होकर अलग जिला बनने वाले जांजगीर जिले में प्रशिक्षण के दौरान जांजगीर एसडीएम रहे हैं । विकासशील प्रदेश के 13 मुख्य सचिव होंगे, वे प्रतिनियुक्ति पर मनिला में पदस्थ थे।

https://swatantarabol.com/higher-education-minister-said-in-the-workshop-the-future-of-the-youth-will-be-even-brighter-with-the-new-education-policy/