स्वतंत्र बोल
रायपुर 26 अगस्त 2025: राजधानी रायपुर में महिला के साथ लाखों की उठाईगिरी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला इलाज कराने और बेटी से मिलने सुकमा से रायपुर आई थी। वह ई-रिक्शा से पचपेड़ी नाका से गोलबाजार गई और वहां से फिर ऑटो से पचपेड़ी नाका आई। इस दरमियान महिला के सोने की चेन, सोने का लॉकेट और 2 सोने के टॉप्स से भरा डिब्बा लेकर अज्ञात महिलाएं फरार हो गई। चोरी हुए जेवर की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है. पीड़िता ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की है।
यह घटना करीब 03.45 बजे की है, जब कालीबाड़ी चौक से पचपेड़ी नाका जाने के लिए फिर दूसरे आटो में सामान लेकर बैठी, तभी तीन और महिलाएं साथ में कालीबाड़ी चौक से आगे जाने के लिए बैठे। शिक्षिका अपनी बेटी के साथ पचपेड़ी नाका में लगभग 03.55 बजे उतर गए एवं आटो आगे चली गई। तभी अपने पास रखे हैण्डबैग (पर्स) को देखी तो पर्स के अंदर रखा ज्वेलरी डिब्बा नहीं था। डिब्बे में रखा एक नग सोने का पुराना चेन वजन 27.560 ग्राम, एक नग सोने का लॉकेट वजन 8.660 ग्राम, एक जोड़ी सोने की कान की बाली लगभग 06 ग्राम सोना चोरी हो गई थी। पीड़ित महिला की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


