स्वतंत्र बोल
रायपुर 15 अगस्त 2025: नवा रायपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंट कर वीडियो वायरल करने वाले 9 बाइक राइडरों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से 7 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले अज्ञात बाइक राइडरों ने नवा रायपुर में सड़कों पर स्टंट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इससे सड़क हादसे और मानव जीवन को खतरा होने की आशंका थी।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
पुलिस को सूचना मिली कि 15 अगस्त को भी इसी तरह का स्टंट करने की योजना बनाई गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट व मंदिर हसौद थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर वीडियो में दिख रहे बाइक राइडरों की पहचान की। उन्हें पकड़कर मोटर व्हीकल एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई और जेल भेज दिया गया।

यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से रायपुर के आस-पास इंस्टाग्राम पर कुछ रील तेजी से वायरल हो रहे थे, जिसमें कुछ राइडर तेजी से लापरवाही के साथ नवा रायपुर की सड़कों पर बाइक चला रहे थे। इन युवाओं ने फिल्मी गानों पर रील्स और स्टोरी लगा रखा था। जिसमें उन्होंने 15 अगस्त को नवा रायपुर में स्टंटवाजी करने की बात लिखी थी।
