स्वतंत्र बोल
रायपुर 18 जुलाई 2025: ED ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेट चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर बताया कि रायपुर कोर्ट ने चैतन्य बघेल को 5 दिनों के लिए ED की कस्टडी में भेज दिया। गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में 14 स्थानों पर रेड मारी थी। इन जगहों में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का भिलाई स्थित आवास भी शामिल है।
जानकरी के लिए बता दूँ ED ने इस मामले में 10 मार्च को पहले रेड मारी थी। वह इस केस में पूर्व आबाकारी मंत्री कवासी लखमा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। केंद्रीय एजेंसी का आरोप है कि एक्साइज डिपार्टमेंट से जुड़े केस में कथित घोटाला साल 2019 में शुरू हुआ और साल 2022 तक जारी रहा। उस समय छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी।

ED ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेट चैतन्य को कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर बताया कि रायपुर कोर्ट ने चैतन्य बघेल को 5 दिनों के लिए ED की कस्टडी में भेज दिया।
ईडी ने इस मामले में 10 मार्च को पहले रेड मारी थी। वह इस केस में पूर्व आबाकारी मंत्री कवासी लखमा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। केंद्रीय एजेंसी का आरोप है कि एक्साइज डिपार्टमेंट से जुड़े केस में कथित घोटाला साल 2019 में शुरू हुआ और साल 2022 तक जारी रहा। उस समय प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी।
गौरतलब है कि आज तड़के सुबह ED की टीम भिलाई स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर पहुंची। टीम के साथ CRPF के जवान भी मौजूद थे. सुबह से लेकर दोपहर तक टीम ने चैतन्य बघेल से पूछताछ की. इधर ED की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता और विधायक भूपेश बघेल के घर पहुंचकर ED की कार्यवाही का विरोध किए.



