मीनल की बजट में महिला सुरक्षा, स्ट्रीट वेंडर्स और ट्रांसजेंडरों के लिए बड़ी घोषणा

मीनल की बजट में महिला सुरक्षा, स्ट्रीट वेंडर्स और ट्रांसजेंडरों के लिए बड़ी घोषणा

स्वतंत्र बोल
रायपुर 28 मार्च 2025.
  रायपुर नगर निगम में मेयर मीनल चौबे ने 1529 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपए का बजट पेश कर दिया है। महापौर ने इसे फायदे का बजट बताया है जिसमें सभी वर्ग का ध्यान रखा गया है। अभिभाषण के दौरान महापौर बोलीं कि बेटी बेबस नहीं, शहर की तकदीर गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में सिर्फ सपने दिखाए गए। काम कुछ नहीं हुए। इससे पहले मेयर मीनल चौबे पीले रंग की मखमली फाइल में बजट लेकर निगम कार्यालय पहुंची थीं। फाइल में एक तरफ निगम का लोगो तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर छपी है।

ad